क्राइम/दुर्घटना
दुखद :भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को पितृशोक, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आवास पहुंचकर प्रकट की शोक संवेदना !
भीमताल विधायक राम सिंह खेड़ा के पूजनीय पिताजी नारायण सिंह कैड़ा का हृदय गति रुकने से निधन हो गया है,, आज दोपहर 3:00 बजे नारायण सिंह कैड़ा ने अंतिम सांस ली, राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी स्थित आवास में पहुंचकर उनके आकस्मिक मृत्यु पर शोक संवेदना प्रकट की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी है ! इस दुख की घड़ी में लालकुआं विधायक मोहन बिष्ट, नैनीताल विधायक सरिता ने भी राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचकर उनके पिता की आकस्मिक मृत्यु गहरा दुख प्रकट किया है,! नारायण सिंह कैड़ा के पार्थिव शरीर की अंत्येष्टि कल चित्रशाला घाट की जाएगी!











