क्राइम/दुर्घटना
पुलिस द्वारा महिला पहलवानों के साथ किये अभद्र व्यवहार पर चढ़ता सियासती रंग,महिला कांग्रेस का फूटा गुस्सा …

दिल्ली में महिला खिलाड़ियों के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट के बाद अब इस मामले में भी सियासी रंग चढ़ने लगा है ! काशीपुर महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष पूजा सिंह ने प्रेस से वार्ता करते हुए कहा की दिल्ली जंतर मंतर पर बीती रात महिला पहलवानों के साथ भाजपा के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मारपीट की है। देश के चैंपियन खिलाड़ियों के साथ इतना गलत बर्ताव क्यों,,,यह बेहद दु:खद और शर्मनाक है,घमंड में चूर भाजपा सिर्फ गुंडागर्दी ही कर सकती है भाजपाइयों ने पूरे सिस्टम का मजाक बनाकर रख दिया है,महिला पहलवानों पर जो अत्याचार हो रहा है, कड़े शब्दों में महिला कांग्रेस निंदा करती है,महिला कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर महिला पहलवानों के साथ खड़ी है।

भाजपा सरकार का नारा बेटी बचाओ_ बेटी पढ़ाओ हवा-हवाई साबित होता दिखाई दे रहा है। भाजपा सरकार भगवान राम के नारे लगाती है, सीता मईया की बात करती है, मां सीता को सम्मान की दृष्टि से देखती है, द्रौपदी का चीरहरण हो रहा है, महिलाओ की लाज श्रीकृष्ण बनकर बचाएगा वर्तमान सरकार लड़कियों की लाज बचाना नहीं जानती।लड़कियों के कपड़े फाड़े गए, अभद्र व्यवहार किया गया, इसकी महानगर महिला काँग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। पुलिस का ऐसा व्यवहार कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है, जबकि सुप्रीम कोर्ट की रूलिंग है कि सूर्य अस्त के बाद महिला की गिरफ्तारी नहीं हो सकती, उसके बावजूद भी कानून की धज्जियां उड़ाते हुए पुलिस ने महिला खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जो अशोभनीय ओर निंदनीय है, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार, उनके कपड़े फाड़े गए, उन्हें घसीटा गया, उन्हें गाड़ियों में डाला गया ये बहुत निंदनीय है। महिला कांग्रेस इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करती हैं।
पूरा प्रकरण समाजिये
महिला कुश्ती संघ के पहलवानो ने 21 अप्रैल को कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में संघ के अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं,!
जंतर मंतर पर पहलवान कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विगत 12 दिनों से धरना दिए हुए हैं.जिस दौरान उन्होंने कहा की एक नाबालिग सहित सात महिला पहलवानों को भारतीय कुश्ती महासंघ के बृज भूषण द्वारा परेशान और शोषण किया गया था।पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.इसी बीच बुधवार को धरना दे रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच आधी रात में कथित तौर पर हाथापाई हुई.!

पहलवान और पुलिस के जवान आमने-सामने – यह रहा कारण
बताया जा रहा है, की रात 12 बजे जंतर मंतर पर यह हाथापाई हुई. इसके पीछे मुख्य वजह फोल्डिंग चारपाई थी. दरअसल, बारिश होने के कारण धरने में शामिल लोगो के बिस्तर पानी में भीग गए थे, जिस कारण धरनास्थल पर फोल्डिंग बेड लाए जा रहे थे. इस बावत जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो ये पूरा बवाल शुरू हुआ.पहलवानों के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और महिला पहलवानों से भी दुर्व्यवहार किया गया. विनेश फोगाट मीडिया से बात करते वक्त रोते अगर कोई कोई इज्जत नहीं है तो हम सरकार को अपने पदक वापस कर देंगे !











