राजनीति
भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक संपन्न -केंद्रीय मंत्रिमंडल में 27 ओबीसी मंत्री होंगे शामिल!
नीट में ओबीसी वर्ग को आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया !
रुद्रपुर में भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने, नीट में ओबीसी समाज को आरक्षण और केंद्रीय मंत्रिमंडल में ओबीसी समाज के 27 मंत्रियों को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। प्रदेश ओबीसी मोर्चा ने 6 अप्रैल से घर घर,गांव गांव चलो अभियान चलाकर अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है।
रुद्रपुर में ओबीसी की एक दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति का उद्घाटन केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया जहाँ कार्यसमिति में राजनीतिक प्रस्ताव पेश करते हुए बर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटें जीतने का संकल्प लिया वही कार्यसमिति बैठक में धामी सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को विस्तार देते हुए आगामी योजनाओं से अवगत करते हुए कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्राथमिकता के आधार पर प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराधमुक्त बनाने में जुटे हुए है।इसलिए विभिन्न घोटाले में शामिल 55 लोगो को जेल भेजा गया इसके अलावा 7000 पदो पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और 19000 पदो पर शीघ्र भर्तियां शुरू की जाएंगी। कार्यसमिति बैठक कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा की राहुल ने कभी कोई गंभीर मुद्दा नहीं उठाया,राहुल गाँधी पर संवैधानिक कार्यवाही हुई है, कानून से ऊपर कुछ नहीं है, संसद की सदयस्ता राहुल गाँधी ही नही बल्कि पूर्व में तमाम लोगो की लोकसभा सदस्यता खत्म हुई है।











