हल्द्वानी-(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को मिली सफलता, गौला नदी में खनन कार्य की अनुमति मिली

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को मिली सफलता

गौला नदी मे खनन कार्य की अनुमति 31 मई के स्थान पर भारत सरकार द्वारा अब 30 जून, 2023 तक बढाई गई

इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु0 50 करोड तक का मुनाफा होगा

लोगो को रोज़गार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी

केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया था।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में गौण खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 30 जून तक विस्तारित किया गया है।

इस महत्वपूर्ण अनुमति से राज्य की आय मे रु0 50 करोड तक का मुनाफा होगा। लोगो को रोज़गार मिलने के साथ ही भवन निर्माण हेतु निर्माण सामग्री भी सस्ती मिलेगी।

हल्द्वानी– केन्द्र सरकार द्वारा गौला नदी में गौण खनिजों के जून माह में एकत्रीकरण की अनुमति प्रदान की गई है। इस सम्बंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अनुरोध किया था।

भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा नैनीताल जिले के लालकुआं और हल्द्वानी डिवीजन के अंतर्गत गौला नदी में गौण खनिजों के एकत्रीकरण के लिए अनुमति को 30 जून तक विस्तारित किया गया है।

वहीं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भी प्रधानमंत्री मोदी को केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री का आभार जताया है।