हल्द्वानी -(बड़ी खबर) सनसनी वारदात, यहां महिला की लाश बरामद, पुलिस जांच में जुटी

Haldwani News – जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर में एक सनसनी से वारदात सामने आई है।किराए के मकान में रह रही महिला का शव बरामद हुआ है। इससे सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक मूलरूप से रूद्रपुर की रहने वाली महिला आस्था उर्फ अफसाना रामपुर रोड स्थित नीलांचल कालोनी फेस 5 शिवा कालोनी में गंगाराम मौर्य के मकान में पिछले तीन महीने से किराए पर रह रही थी। महिला का पति महीने में एक दो बार ही यहां पर आता था। बुधवार को महिला का शव संदिग्ध हालत में कमरे में पाया गया। मकान स्वामी ने मामले की सूचना टीपी नगर चौकी को दी। सूचना मिलने के बाद टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई।

मौके पर वही कोतवाल उमेश मलिक भी पहुंच गए। बताया जा रहा है कि अफसाना का पति 8 अप्रैल को उसका पति रात में नशे में चूर होकर आया और उसी रात 4 बजे दोनों बच्चियों को लेकर चला गया था। आस्था उर्फ अफसाना भी दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली। तब मकान मालिक मौर्य ने आस्था को फोन किया तो उसका फोन बंद आ रहा था जब वह बुधवार को आस्था से मिलने उसके कमरे की ओर गया तो कमरे में दुर्गंध आ रही थी।